चिकन पॉक्स के दाग हटाने के उपाय - Chicken Pox Ke Daag Hatane Ke Upay (2024)

Table of Contents
क्या चिकन पॉक्स के निशान हमेशा के लिए रहते हैं – Do Chicken pox scars stay forever in Hindi चिकन पॉक्स के दाग हटाने के उपाय – Home Remedies For Chickenpox Scars in Hindi चिकन पॉक्स के दाग हटाने के उपाय बेकिंग सोडा – Chicken pox ke daag hatane ka gharelu upay Baking Soda in Hindi चिकनपॉक्स के दाग को हटाने के लिए ओट्स – Chicken pox ke daag hatane ka gharelu upay Oats in Hindi चेचक के गड्ढे भरने के उपाय शहद – Honey For Chickenpox Scars in Hindi चिकन पॉक्स के दाग हटाने के उपाय पपीता – Chicken pox ke daag hatane ka gharelu upay papaya in Hindi चिकन पॉक्स के दाग हटाने के उपाय नारियल पानी – Coconut water For Chickenpox Scars in Hindi चिकन पॉक्स के दाग हटाने के उपाय नारियल तेल – Coconut oil For Chickenpox Scars in Hindi चेचक के दाग का उपाय एलोवेरा – Chicken pox ke daag hatane ka gharelu upay Aloe Vera in Hindi चिकन पॉक्स के दाग हटाने का उपाय कोकोआ बटर – Chicken pox ke daag hatane ka gharelu upay cocoa butter in Hindi चिकन पॉक्स के निशान हटाने के घरेलू उपाय नींबू का रस – Lemon Juice For Chickenpox Scars in Hindi चिकनपॉक्स के दाग को हटाने के उपाय लैवेंडर का तेल – Lavender Oil For Chickenpox Scars in Hindi References

Chicken Pox Ke Daag Hatane Ka Gharelu Upay चिकनपॉक्स को छोटी माता और चेचक के नाम से भी जाना जाता है यह एक वायरल संक्रमण है जो खुजली और फ्लू आदि की समस्या का कारण बनता है। यदि किसी व्यक्ति को चिकन पॉक्स होता है तो उसके पूरे शरीर पर छोटे-छोटे छाले हो जाते हैं। चिकन पॉक्स के दाग ठीक हो जाते है पर यह अपने निशान को छोड़ देते है। यह निशान देखने में अच्छा नहीं होते हैं और आपकी सुन्दरता को कम करते हैं। कुछ लोग चिकनपॉक्स निशान हटाने के लिए प्राकृतिक त्वचा उत्पादों की सलाह देते हैं। इनमें से कई उत्पाद पूरी तरह से त्वचा के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। चिकनपॉक्स के निशान हटाने के लिए एक प्राकृतिक उत्पाद का उपयोग करने से पहले डॉक्टर से बात करना सबसे अच्छा है। आइये चिकनपॉक्स के निशान को हटाने के कुछ घरेलू उपाय को विस्तार से जानते हैं।

विषय सूची

1. क्या चिकन पॉक्स के निशान हमेशा के लिए रहते हैं – Do chicken pox scars stay forever in Hindi
2. चिकन पॉक्स के दाग हटाने के उपाय – Home Remedies For Chickenpox Scars in Hindi

  • चिकन पॉक्स के दाग हटाने के उपाय बेकिंग सोडा – Chicken pox ke daag hatane ka gharelu upay Baking Soda in Hindi
  • चिकनपॉक्स के दाग को हटाने के लिए ओट्स – Chicken pox ke daag hatane ka gharelu upay Oats in Hindi
  • चेचक के गड्ढे भरने के उपाय शहद – Honey For Chickenpox Scars in Hindi
  • चिकन पॉक्स के दाग हटाने के उपाय पपीता – Chicken pox ke daag hatane ka gharelu upay papaya in Hindi
  • चिकन पॉक्स के दाग हटाने के उपाय नारियल पानी – Coconut water For Chickenpox Scars in Hindi
  • चिकन पॉक्स के दाग हटाने के उपाय नारियल तेल – Coconut oil For Chickenpox Scars in Hindi
  • चेचक के दाग का उपाय एलोवेरा – Chicken pox ke daag hatane ka gharelu upay Aloe Vera in Hindi
  • चिकन पॉक्स के दाग हटाने का उपाय कोकोआ बटर – Chicken pox ke daag hatane ka gharelu upay cocoa butter in Hindi
  • चिकन पॉक्स के निशान हटाने के घरेलू उपाय नींबू का रस – Lemon Juice For Chickenpox Scars in Hindi
  • चिकनपॉक्स के दाग को हटाने के उपाय लैवेंडर का तेल – Lavender Oil For Chickenpox Scars in Hindi

क्या चिकन पॉक्स के निशान हमेशा के लिए रहते हैं – Do Chicken pox scars stay forever in Hindi

चिकन पॉक्स के दाग हटाने के उपाय - Chicken Pox Ke Daag Hatane Ke Upay (1)

ज्यादातर मामलों में चिकनपॉक्स के कारण होने वाले निशान कुछ हफ्तों में दूर हो जाते और धब्बे धीरे-धीरे मिटने लगते हैं। यदि आपको अपने जीवन में एक बार चिकनपॉक्स हो जाता है तो आपका शरीर अगली बार चिकनपॉक्स के वायरस से लड़ने के लिए अपनी प्रतिरक्षा विकसित करेगा। यदि चिकनपॉक्स के निशान गहरे और अधिक डार्क होते हैं तो उनका कम समय में निकालना मुश्किल होगा। हालाँकि आप दागों को कम करने और जल्दी राहत पाने के लिए कुछ प्राकृतिक उपचारों का भी उपयोग कर सकते हैं।

(और पढ़ें – छोटी माता या चिकन पॉक्स के घरेलू उपाय…)

चिकन पॉक्स के दाग हटाने के उपाय – Home Remedies For Chickenpox Scars in Hindi

यदि आपको चिकन पॉक्स हुआ है तो आप अपने इन दागों को मिटाने के लिए नीचे दिए गए कुछ घरेलू उपाय को अपना सकता है।

चिकन पॉक्स के दाग हटाने के उपाय बेकिंग सोडा – Chicken pox ke daag hatane ka gharelu upay Baking Soda in Hindi

चिकन पॉक्स के दाग हटाने के उपाय - Chicken Pox Ke Daag Hatane Ke Upay (2)

जैसा कि नाम से ही यह स्पष्ट है कि बेकिंग सोडा एक ऐसी चीज है जिसका उपयोग बेकिंग के लिए किया जाता है, लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि यह त्वचा के लिए भी प्रभावी है। बेकिंग सोडा त्वचा को खुजली और सूजन से राहत देने में मदद कर सकता है, यह त्वचा की अम्लता और क्षारकता को बनाए रखने में भी मदद करता है। इसके उपचार के लिए आप बेकिंग सोडा के दो बड़े चम्मच ले और उनको पानी के साथ मिला लें। दोनों को तब तक मिलाएं जब तक यह एक पेस्ट की तरह न हो जाए। अब इस पेस्ट को त्वचा के प्रभावित क्षेत्र पर लगाएं और बाद में पानी इसे पानी से धो लें।

(और पढ़ें – बेकिंग सोडा के फायदे और नुकसान…)

चिकनपॉक्स के दाग को हटाने के लिए ओट्स – Chicken pox ke daag hatane ka gharelu upay Oats in Hindi

चिकन पॉक्स के दाग हटाने के उपाय - Chicken Pox Ke Daag Hatane Ke Upay (3)

ओट्स चिकन पॉक्स के दाग हटाने के सबसे अच्छे घरेलू उपाय में से एक हैं। कुछ लोग ओट्स का उपयोग केवल खाने के बारे में जानते हैं और वे अपने आहार में अधिक फाइबर लेना के लिए ओट्स का सेवन करते हैं। लेकिन क्या आप जानते कि ओट्स का उपयोग चिकन पॉक्स के निशान को कम करने में भी किया जा सकता है। ओट्स यह सुनिश्चित करने में मददगार होता है कि त्वचा हाइड्रेट है और परिणामस्वरूप त्वचा तेजी से ठीक हो सकती है। ओट्स को ले और इसे गर्म पानी के साथ मिलाएं। त्वचा पर लगाने से पहले पेस्ट को पहले ठंडा होने दें। अब इस पेस्ट को चिकन पॉक्स के दागों पर रगड़ें। फिर 10 मिनट के बाद गर्म पानी से धो लें।

(और पढ़ें –ओट्स खाने के फायदे एवं नुकसान)

चेचक के गड्ढे भरने के उपाय शहद – Honey For Chickenpox Scars in Hindi

चिकन पॉक्स के दाग हटाने के उपाय - Chicken Pox Ke Daag Hatane Ke Upay (4)

शहद, चिकनपॉक्स के दाग और गहरे निशान को कम करने में आपकी मदद कर सकता है। शहद प्राकृतिक रूप से मधुमक्खियों द्वारा बनाया जाता है, इसलिए इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि इसमें बहुत सारे गुण हैं जो चेचक के गड्ढे भरने में मदद कर सकते हैं। शहद को प्राकृतिक त्वचा मॉइस्चराइज़र के रूप में जाना जाता है जो त्वचा को फिर से युवा बनाने में मदद कर सकता है। यह आपकी त्वचा की स्थिति को बेहतर बनाने के लिए निशान भी कम करता है और स्वस्थ कोशिकाओं को बाहर निकालता है। आप इसे अधिक उपयोगी बनाने के लिए ओट्स के साथ शहद में मिला सकते हैं। चिकन पॉक्स के दाग पर शहद और ओट्स का पेस्ट लगाएं और कुछ समय के लिए प्रभावित क्षेत्र पर पेस्ट रगड़ें। अब लगभग आधे घंटे के लिए त्वचा पर लगा रहने दें और फिर पानी से धों लें।

(और पढ़ें –शहद के फायदे चेहरे और त्वचा के लिए)

चिकन पॉक्स के दाग हटाने के उपाय पपीता – Chicken pox ke daag hatane ka gharelu upay papaya in Hindi

चिकन पॉक्स के दाग हटाने के उपाय - Chicken Pox Ke Daag Hatane Ke Upay (5)

पपीता पाचन के लिए अच्छा माना जाता है इसमें उपस्थित कुछ गुण जो चिकन पॉक्स के निशान को मिटाने में मदद कर सकते हैं। पपीता त्वचा को बहुत अच्छी तरह से हाइड्रेट करने के लिए जाना जाता है इसलिए यह मृत त्वचा कोशिकाओं जैसे चिकन पॉक्स के दाग और निशान को हटाने के साथ हमारी त्वचा को फिर से युवा करने में मदद कर सकता है। इसके लिए आप ताजा पपीता, ब्राउन शुगर और दूध को लें। फिर सभी अवयवों को अच्छे से मिलाएं। अब इस मिश्रण को चिकन पॉक्स के दाग पर लगायें। कुछ मिनटों के बाद हल्के साबुन और पानी का उपयोग करके मुँह को धो लें।

(और पढ़ें – घर पर बनायें पपीता का फेस पैक…)

चिकन पॉक्स के दाग हटाने के उपाय नारियल पानी – Coconut water For Chickenpox Scars in Hindi

चिकन पॉक्स के दाग हटाने के उपाय - Chicken Pox Ke Daag Hatane Ke Upay (6)

नारियल पानी चिकन पॉक्स के दाग हटाने में बहुत ही फायदेमंद होता हैं। नारियल पानी का स्वाद अच्छा है इस के अलावा आप इसे चिकन पॉक्स के निशान से छुटकारा पाने के लिए एक उपयोगी घरेलू उपाय के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें बहुत सारे खनिजों के साथ-साथ विटामिन भी होते हैं जो त्वचा को स्वस्थ बना सकते हैं। इसके लिए आप अपने चिकन पॉक्स के दागों पर नारियल पानी लगाएं। यदि आप चाहें तो अपने बाथटब में नारियल पानी मिला सकते हैं। हर दिन एक गिलास नारियल पानी पीना त्वचा को फिर से युवा बनाने में मदद करता हैं।

(और पढ़ें – नारियल पानी से चेहरा धोने के फायदे…)

चिकन पॉक्स के दाग हटाने के उपाय नारियल तेल – Coconut oil For Chickenpox Scars in Hindi

चिकन पॉक्स के दाग हटाने के उपाय - Chicken Pox Ke Daag Hatane Ke Upay (7)

नारियल तेल भी नारियल पानी की तरह चिकन पॉक्स के दाग हटाने में मदद कर सकता है। नारियल तेल में फैटी चेन एसिड (fatty chain acids) होते हैं जो त्वचा को फिर से युवा करने में मदद कर सकते हैं। नारियल तेल कोलेजन के उत्पादन को सामान्य से कहीं अधिक बेहतर बनाने में मदद कर सकता है और त्वचा के घावों को तेजी से ठीक करने में मदद कर सकता है। शुध्द नारियल का तेल लें और इसे प्रभावित क्षेत्र पर लगाएं। फिर त्वचा में तेल की मालिश करें और इसे अपने आप सूखने दें। चिकनपॉक्स के दाग को हटाने के लिए इस उपाय को दिन में 3-4 बार दोहराएं।

(और पढ़ें – नारियल का तेल चेहरे पर लगाने के फायदे…)

चेचक के दाग का उपाय एलोवेरा – Chicken pox ke daag hatane ka gharelu upay Aloe Vera in Hindi

चिकन पॉक्स के दाग हटाने के उपाय - Chicken Pox Ke Daag Hatane Ke Upay (8)

चिकन पॉक्स के दाग हटाने एलोवेरा एक अच्छा घरेलू उपाय है। एलोवेरा में बहुत सारे अच्छे गुण पाए जाते हैं जो त्वचा को हाइड्रेट और मॉइस्चराइज़ करते हैं। इसे विभिन्न घरेलू उपचारों में शामिल किया जाता है। एलोवेरा आमतौर पर त्वचा और बालों के लिए प्रयोग किया जाता है ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें बहुत सारे गुण होते हैं जो न केवल बालों के लिए बल्कि त्वचा के लिए भी बहुत अच्छे होते हैं। ताजा एलोवेरा जेल पाने के लिए एलोवेरा की पत्ती को काटें। अब चिकन पॉक्स के दाग पर इस जेल को लगाएं और इसे कुछ मिनट तक रगड़ें। फिर त्वचा पर कुछ देर के लिए जेल लगा कर छोड़ दें और इसे सूखने दें। चिकनपॉक्स के दाग को हटाने के लिए सर्वोत्तम परिणामों के लिए हर दिन दो से तीन बार इसका प्रयोग करें।

(और पढ़ें – चेहरे पर एलोवेरा लगाने के फायदे और नुकसान…)

चिकन पॉक्स के दाग हटाने का उपाय कोकोआ बटर – Chicken pox ke daag hatane ka gharelu upay cocoa butter in Hindi

चिकन पॉक्स के दाग हटाने के उपाय - Chicken Pox Ke Daag Hatane Ke Upay (9)

यह वास्तव में कोको बीज से प्राप्त वसा है। यह एक प्राकृतिक मॉइस्चराइज़र के रूप में जाना जाता है जो त्वचा को तेजी से ठीक कर सकता है और इस प्रकार यह चिकन पॉक्स के निशान को और भी जल्दी ठीक करने में मदद कर सकता है। त्वचा पर कुछ कोकोआ बटर लगायें और इसे धीरे से रगड़ें जब तक कि त्वचा कोकोआ बटर को पूरी तरह से अवशोषित न कर ले। सर्वोत्तम परिणामों के लिए दिन में 3-4 बार ऐसा करें।

(और पढ़ें – छोटी माता (चिकनपॉक्स) का आयुर्वेदिक उपचार…)

चिकन पॉक्स के निशान हटाने के घरेलू उपाय नींबू का रस – Lemon Juice For Chickenpox Scars in Hindi

चिकन पॉक्स के दाग हटाने के उपाय - Chicken Pox Ke Daag Hatane Ke Upay (10)

नींबू का रस चिकन पॉक्स के निशान हटाने फायदेमंद होता है। नींबू एक खट्टा फल है जो अपने कई उपचार गुणों के लिए जाना जाता है। चिकनपॉक्स के दागों की शुरुआत को रोकने के लिए नींबू के रस का इस्तेमाल किया जा सकता है। नींबू के रस में कोलेजन होता है जो त्वचा को फिर से युवा करने में मदद कर सकता है और त्वचा को हुए नुकसान को जल्द ही दूर किया जा सकता है। नींबू के रस की थोड़ी मात्रा लें और इससे कॉटन बॉल को भिगोएँ। फिर नींबू के रस से भरी कॉटन बॉल को त्वचा पर रगड़ें। लगभग 15 मिनट के लिए नींबू के रस को अपनी त्वचा पर लगा छोड़ दें और बाद में इसे पानी से धो लें।

(और पढ़ें –गोरी त्वचा पाने के लिए चेहरे पर नींबू का इस्तेमाल करने का तरीका)

चिकनपॉक्स के दाग को हटाने के उपाय लैवेंडर का तेल – Lavender Oil For Chickenpox Scars in Hindi

चिकन पॉक्स के दाग हटाने के उपाय - Chicken Pox Ke Daag Hatane Ke Upay (11)

लैवेंडर का तेल अपने कुछ उत्कृष्ट गुणों के लिए जाना जाता है जो त्वचा की खुजली और जलन से छुटकारा पाने में मदद करता है। इसके अलावा लैवेंडर का तेल त्वचा को फिर से युवा करने में मदद करने में मदद करता है। यह खासकर चिकन पॉक्स के निशानों को कम करने में सहायक होता हैं। लैवेंडर के तेल में अन्य वाहक तेल को मिलाएं जो कि आपकी त्वचा में अवशोषित करने में मदद करता हैं। इसके लिए आप चिकन पॉक्स के निशान पर लैवेंडर का तेल लगाएं और तेल को सूखने तक छोड़ दें। चिकनपॉक्स के दाग को हटाने के लिए सर्वोत्तम परिणामों के लिए इस प्रक्रिया को दिन में कम से कम दो बार दोहराएं।

(और पढ़ें – लैवेंडर ऑयल के फायदे और नुकसान…)

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आपयहां क्लिककरें। और आप हमेंफ़ेसबुकऔरट्विटरपर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

Reference

चिकन पॉक्स के दाग हटाने के उपाय - Chicken Pox Ke Daag Hatane Ke Upay (2024)

References

Top Articles
Latest Posts
Article information

Author: Twana Towne Ret

Last Updated:

Views: 6089

Rating: 4.3 / 5 (44 voted)

Reviews: 91% of readers found this page helpful

Author information

Name: Twana Towne Ret

Birthday: 1994-03-19

Address: Apt. 990 97439 Corwin Motorway, Port Eliseoburgh, NM 99144-2618

Phone: +5958753152963

Job: National Specialist

Hobby: Kayaking, Photography, Skydiving, Embroidery, Leather crafting, Orienteering, Cooking

Introduction: My name is Twana Towne Ret, I am a famous, talented, joyous, perfect, powerful, inquisitive, lovely person who loves writing and wants to share my knowledge and understanding with you.